थाना प्रभारी यशवंत पाल के निधन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर कही यह बात

Bhopal Desk:Garima Srivastav

 कोविड-19 से लड़ते हुए उज्जैन नीलगंगा के थाना प्रभारी कोरोना की चपेट में आ गए जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई. 

 प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन नीलगंगा के थाना प्रभारी यशवंत पाल के करो ना लड़ाई के दौरान मौत हो जाने पर ट्वीट किया है और कहा है कि दुख की इस घड़ी में दिवंगत यशवंत पाल जी के परिवार के साथ में और पूरा प्रदेश खड़ा है.

 शोकाकुल परिवार को राज्य शासन की ओर से सुरक्षा कवच के रूप में 50 लाख रुपए, असाधारण पेंशन बेटी फाल्गुनी को उप निरीक्षक पद पर नियुक्ति, वह स्वर्गीय पाल को मरणोपरांत कर्मवीर पदक से सम्मानित किया जाएगा.

 

 

Exit mobile version