.jpeg)
“शिव राज”खुद को मामा कहलवाते हैं और भांजियों का अहित करते हैं, अगर ये फैसला नहीं बदला तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी:- कमलनाथ
कन्या विवाह की राशि को लेकर कमलनाथ का शिवराज पर तंज
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार और विपक्ष के बीच लगातार सियासी घमासान चालू है. इस बीच आज कमलनाथ ने फिर से शिवराज सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में कन्या विवाह की राशि काफी कम थी जिसे बढ़ाया गया था, पर शिवराज के मंत्री इस राशि को कम करने में लगे हुए हैं. ट्वीट में कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी , आपकी सरकार आते ही आपने हमारी सरकार द्वारा प्रारंभ कई जनहितैषी महत्वपूर्ण योजनाएँ बंद कर दी व कई जनहित के अभियानो को बंद का दिया।
आपने हमारी सरकार की किसान ऋण माफ़ी योजना को रोक दिया , 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली की हमारी योजना को रोक दिया ,
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1295979760242143233?s=19
माफ़ियाओ के ख़िलाफ़ अभियान को बंद कर दिया , मिलावट के ख़िलाफ़ “ शुद्ध के लिये युद्ध “ के हमारे अभियान को बंद कर दिया और अब आपकी सरकार , हमारी सरकार द्वारा कन्या विवाह/ निकाह योजना में 28 हज़ार की राशि को बढ़ाकर 51 हज़ार करने के निर्णय पर रोक लगाने का निर्णय सुना रही है।
महंगाई के इस दौर में कन्या विवाह की राशि काफ़ी कम थी इसलिये हमने बेटियों के हित में निर्णय लेते हुए इस राशि को बढ़ाया था।
आपको तो कोरोना के इस संकट काल को देखते हुए इस राशि को और बढ़ाना चाहिये लेकिन आपके मंत्री तो इस राशि को कम करने का निर्णय सुना रहे है।
महंगाई के इस दौर में कन्या विवाह की राशि काफ़ी कम थी इसलिये हमने बेटियों के हित में निर्णय लेते हुए इस राशि को बढ़ाया था।
आपको तो कोरोना के इस संकट काल को देखते हुए इस राशि को और बढ़ाना चाहिये लेकिन आपके मंत्री तो इस राशि को कम करने का निर्णय सुना रहे है।
यदि आपने इस निर्णय को बदला और कन्याओ को बढ़ी हुई राशि नहीं दी तो कांग्रेस इसके विरोध में प्रदेश भर में सड़कों पर उतरेगी ,हम चुप नहीं बैठेंगे।