शिवराज सरकार ने मंत्री कमल पटेल और तुलसी सिलावट को दिखाया बाहर का रास्ता, कांग्रेस का बड़ा हमला

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले शिवराज सरकार ने बड़ा प्लान बनाते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को घेरने की कोशिश की हैं। दरअसल हालही में शिवराज सरकार ने कैबिनेट कमेटी का गठन किया है जो पूर्व में कमलनाथ सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की जांच करेगी। 

ये कमेटी कमलनाथ के इस्तीफे से 6 महीने पहले तक के कमलनाथ कैबिनेट में लिए गए फैसलों की समीक्षा करेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश करेगी। 

बता दे कि इस कमेटी में पांच मंत्रियों को शामिल किया गया हैं। इनमें मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, गोविंद राजपूत और बृजेन्द्र प्रताप सिंह के नाम शामिल हैं। सभी को समिति का सदस्य बनाया गया हैं। 

शिवराज सरकार द्वारा बनाई गई इस कमेटी के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं। 

कांग्रेस नेता और प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने बीजेपी को घेरते हुए कांग्रेस से बागी नेताओं पर बड़ा बयान दिया हैं। नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि आखिर 6 माह के मंत्री परिषद के फैसले की समीक्षा के लिए बनाई गई समिति से कमल पटेल और तुलसी सिलावट को बाहर क्यों कर दिया गया।

नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई समिति भंग कर दूसरी समिति बना दी गई हैं। आखिर क्या कारण है कि इसमें मंत्री कमल पटेल और तुलसी सिलावट को बाहर रखा गया हैं। इसके साथ ही नरेंद्र सलूजा ने यह भी कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि एक पर भ्रष्टाचार का और दूसरे पर बड़बोलेपन का कारण सामने आ रहा हैं। 

 

Exit mobile version