जिस गुना कलेक्टर को "शिव राज" में हटाया, अब उसी को सरकार ने सौंपी यह अहम ज़िम्मेदारी…आदेश जारी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में बीती 15 जुलाई को गुना में दलित किसान से मारपीट केस सामने आया था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए थे और गुना के कलेक्टर-एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था।

बता दे कि अभी इस घटनाक्रम को एक महिना भी नहीं बीता, कि अब शिवराज सरकार ने उसी गुना कलेक्टर विश्वनाथन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी हैं। 

प्रदेश की शिवराज सरकार ने विश्वनाथन को पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया हैं। राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए प्रदेश शासन में उप सचिव और 2008 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी एस विश्वनाथन को पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया हैं। 

 

Exit mobile version