सभी खबरें

उपचुनाव से पहले हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी 

भोपाल : मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले आज राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है। जिसे उपचुनाव के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है। इस बैठक में आदिवासियों और युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। 

इस बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रस्ताव 89 आदिवासी ब्लाॅकों (विकासखंडों) में राशन आपके द्वार योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना का लाभ प्रदेश के 23.80 लाख परिवारों को मिलेगा। योजना में काम करने वाले व्यक्ति को हर माह प्रोत्साहन राशि भी देगी। इसके अलावा, अन्य खर्च के लिए भी राशि अलग से दी जाएगी। जबकि, उचित मूल्य की राशन दुकानों से खाद्यान्न गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आदिवासियों को लोन दिलाकर वाहन खरीदवाए जाएंगे। सरकार ब्याज अनुदान के साथ प्रोत्साहन राशि भी देगी।

योजना (Ration Aapke Dwar Yojana) के तहत 15-15 गांवों के क्लस्टर बनाए जाएंगे। दूरी के हिसाब से वाहनों को राशन दुकानें आवंटित की जाएंगी। 500 से ज्यादा युवाओं को योजना में लाभ मिलेगा। चूंकि आचार सहिता लागू है, इसलिए सरकार इसे स्वीकृति के लिए निर्वाचन आयोग को भेजेगी। वहां से मंज़ूरी मिलते ही सरकार इसे लागू करेगी। 

वहीं, विद्युत नियामक आयोग द्वारा 30 जुलाई 2021 को जारी किए गए बिजली (Electricity) के नए टैरिफ दरों में राज्य सरकार की सब्सिडी देने के संबंध में ऊर्जा विभाग प्रस्ताव को भी हरी झंड़ी मिल गई है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button