सभी खबरें

बड़वानी:- लैपटॉप के माध्यम से पिछड़ी बस्ती के गरीब बच्चों को शिवानी कर रही हैं जागरूक

 लैपटॉप के माध्यम से पिछड़ी बस्ती के गरीब बच्चों को शिवानी कर रही हैं जागरूक

बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:- कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से पूरा विश्व लड रहा है। इसके कारण शहरों में ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से युवाओं को पढ़ाया जा रहा है। इससे प्रेरणा लेकर नेहरू युवा केंद्र की एजुकेट गर्ल टीम की युवा सदस्य सुश्री शिवानी चोयल भी गरीब बस्ती की बालिकाओं को लैपटॉप के माध्यम से जहां पढ़ाई करवा रही हैं वहीं उन्हें एनिमेशन के माध्यम से सोसल डिस्टेंस एवं मुंह पर मास्क लगाने का महत्व भी समझा रही हैं।

       शिवानी बताती है कि उन्होने यह प्रयास इसलिये प्रारंभ किया है जिससे गरीब बच्चे एवं दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों के बच्चे शिक्षा से वंचित न हो। इसके लिये वे अपने लेपटाप के माध्यम से इन बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से पढ़ाई करवा रही है साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंस के साथ हाथ धुलाई और कोरोना वायरस से जागरूकता संबंधित वीडियो दिखाकर  बचाव के उपाय भी बता रही है ।  

 शिवानी चोयल बताती है कि वे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से भी जुढ़ी है । इसलिये वे जिला सत्र न्यायाधीश  रामेश्वर कोठे एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश हेमन्त जोशी के निर्देशन में इन बच्चों को अपने हाथों से बने मास्क भी बाटकर दो गज दूरी बनाये रखने का महत्व समझा रही है। इस दौरान यदि कोई ऐसा परिवार दिखाई देता है, जिसके यहाॅ खाने की समस्या है तो उसे शासकीय योजनाओं के तहत सूखा खाद्यान्न भी वितरित कराने में सहयोग दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button