MP: प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए भराए गए फॉर्म, उम्मीदवारों को इंतजार, अब तक नहीं हुई परीक्षा

MP: प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए भराए गए फॉर्म, उम्मीदवारों को इंतजार, अब तक नहीं हुई परीक्षा

 

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर लगातार उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं कि आखिरकार उनकी परीक्षा कब होगी. परीक्षा फॉर्म भरा लिए गए पर 2 साल से ऊपर का समय हो चुका है लेकिन अभी तक परीक्षा नहीं कराई गई है ना ही परीक्षा की तारीख निर्धारित की गई है.

 मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार से लाखों उम्मीदवार इस इंतजार में बैठे हैं कि सरकार उनकी तरफ ध्यान देगी और पदों की संख्या और परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी. पर इतना ज्यादा वक्त हो चुका है कि अब परीक्षार्थियों की उम्मीद भी टूटने लगी है.

 

 मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर लगातार मुद्दे उठाए जा रहे. दो हजार अट्ठारह से शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया रुकी हुई है तो वहीं प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख और पदों की संख्या नहीं घोषित की गई है. प्रदेश में लगभग साढे 6 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था लेकिन इस पात्रता परीक्षा आयोजित कराने के लिए किसी का भी ध्यान नहीं है.

 सोशल मीडिया पर उम्मीदवार लगाता है परीक्षा कराने को लेकर अधिकारियों प्रशासन और सरकार से गुहार लगा रहे हैं. सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने और प्रदेश सरकार को मेल कर परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है.

 बताते चलें कि पिछले 10 साल बाद इस परीक्षा का फॉर्म निकाला गया था. पर अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं कराई गई.

 लाखो डीएड और बीएड किए हुए लोगों का भविष्य अधर में अटका हुआ है.

 सवाल यह उठता है कि मध्य प्रदेश सरकार आखिर परीक्षा कराने में इतना समय क्यों लगा रही है, क्यों इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार ने चुप्पी साध रखी है??

Exit mobile version