श्योपुर:- किसानों का जीना हराम करने वाले बंगाल में तुम्हारा जीतना हराम कर देंगे:- राकेश टिकैत
.jpeg)
किसानों का जीना हराम करने वाले बंगाल में तुम्हारा जीतना हराम कर देंगे:- राकेश टिकैत
नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:- देशभर में 26 नवंबर से किसानों का कृषि कानूनों पर आंदोलन जारी है. ना किसान अपनी मांग को लेकर पीछे हटने वाले हैं और ना ही सरकार उनकी मांग मानने को तैयार हो रही है. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने श्योपुर में केंद्र सरकार को ललकारते देते हुए कहा कि बिल के जरिए तुम ने किसानों का जीना हराम किया है हम बंगाल में तुम्हारा जीतना हराम कर देंगे.
राकेश टिकैत में सभा के दौरान कहा कि अब 2021 किसान धर्म के नारे के साथ गूंज रहा है इस वर्ष का नाम भी किसान धर्म 2021 रखा जाएगा. इस धर्म में अब सभी धर्मों के नारे गूंजेंगे.
राकेश टिकैत ने कहा कि जब मेरा शौक पुराना क्या हुआ था और तू ऐसी बातें सामने आ रही थी कि टिकैत अगर एमपी में आएगा तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पर मैं आ चुका हूं अगर एमपी सरकार गिरफ्तार करना चाहती है तो करके दिखाए.
सरकार को लेना ही होगा बिल वापस:-
राकेश टिकैत ने सभा के दौरान कहा कि तीनों कानूनों को मोदी सरकार को वापस हर हाल में लेना ही पड़ेगा. किसान नेता नरेश मीणा ने कहा कि हम गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं.मोदी के रास्ते पर नहीं चल सकते जब तक कानून वापस नहीं हो जाता यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा चाहे हमारे खाने की जांच की जाए या किसी भी चीज की जांच की जाए.



