शत्रुघ्न सिन्हा ने की  पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मुलाकात कहा पाकिस्तानी राष्ट्रपति के प्रति आदर किया जाहिर 

शत्रुघ्न सिन्हा ने की  पाकिस्तान के राष्ट्रपति ऑरिफ अल्वी से मुलाकात कहा पाकिस्तानी राष्ट्रपति के प्रति आदर किया जाहिर 


कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी से मुलाकात की है जहां शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मुलाकात को निजी बताया है । 
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा दो दिन के पाकिस्तान दौर पर गए थे जहां कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी समारोह में हिस्सा लिया । 
दरअसल पूर्व बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा अपने पाकिस्तानी दोस्त और पाकिस्तानी उद्योगपति असद अहसान की शादी में शिरकत करने गए थे। वहीं पाकिस्तानी पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के साथ मुलाकात भी की। 
 सिन्हा ने कहा कि दोनो नेताओं की यह मुलाकात महज सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर ही सीमित थी इसमें कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की गई ।  उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तानी राष्ट्रपति के प्रति आदर जाहिर करने के लिए उनसे मिलने पहुंचे थे
शत्रुघ्न सिन्हा ने साथ ही कहा कि जब कोई नेता दूसरे देश में राजनीतिक चर्चा को बिना अपनी सरकार की सहमति के बिना नही करना चाहिए।  इसके लिए अपनी सरकार को पूर्व सूचना देना जरूरी है। 
साथ ही समारोह में सिन्हा ने पाकिस्तान की स्टार एक्ट्रेस रीमा खान के साथ मुलाकात की । दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Exit mobile version