मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला : मौत के बाद नहीं मिली एंबुलेंस तो शव को बाइक पर पर बांध ले गए

मध्यप्रदेश/उमरिया – मध्यप्रदेश के उमरिया से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां एंबुलेंस न मिलने के कारण शव को बाइक से बांध कर ले जाना पड़ा। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। जहां से गंभीर मामला सामने आया है वो मानपुर मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह का विधानसभा क्षेत्र हैं।

पूरा मामला मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर का हैं। मानपुर स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की दोपहर ग्राम पतौर से निवासी सहजन कोल पिता छोटकनी कोल उम्र 35 वर्ष को पेट मे दर्द की शिकायत पर परिजन मानपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे थे, परंतु डॉक्टर के मौजूद न होने के कारण पीड़ित ने तड़प तड़प कर वहीं प्राण त्याग दिए। इतना ही नहीं इसके बाद शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं मिली। तो उसके शव को मोटरसाइकिल में रस्सियों से बांधकर गांव ले जाया गया। 

बता दे कि ये पहला मामला नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो। इस से पहले भी ऐसे कई मामलें प्रदेश के अलग अलग जिलों से सामने आ चुके हैं। लगातार स्वास्थ्य व्यस्थाओं को अच्छा बताने वालों की पोल इस तरह से खुल रहीं हैं। महामारी के इस दौर में प्रदेश के कई जिलों से ऐसे ही दिल दहला देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। 

Exit mobile version