
शहडोल: जिला चिकित्सालय में आज 2 और बच्चों की मौत, पिछले 2 दिन मे हो चुकी 6 बच्चों की मौत ?
- भोपाल से स्वास्थ्य की एक टीम जांच हेतु रवाना
द लोकनीति डेस्क
मध्यप्रदेश, शहडोल/राजकमल पांडे। शहडोल जिला चिकित्सालय में आज सुबह 2 और नवजात बच्चों की मौत हो गई है। डाक्टरों का कहना है कि बच्चों की स्थिति लगातार बिगड रही थी, जिसे हमारी टीम संभाल नहीं पा रही थी। शहडोल शासकीय जिला चिकित्सालय में पुर्व मे 6 बच्चों की मौत पर सोमवार को ही प्रदेश के मुखिया ने स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, और बच्चों की मौत के मामले में डाक्टर ने जब अपने तर्क रखे तो मुख्यमंत्री ने डाक्टरों के सभी तर्काें को खारिज करते हुए अफसरों को कडे निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। और अगर ऐसा करते हुये कोई पाया जाता है, तो बक्सा भी नहीं जाएगा। अपितु प्रदेश के मुखिया के कडे निर्देशो के बावजूद भी आज सुबह-सुबह 2 और बच्चों के मौत की खबर डाक्टरों ने परिजनों को सुना दी, बच्चों की मौत पर परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाएं हैं और कहा कि डाक्टरों ने समय से इलाज नहीं किया इस वजह बच्चों की मौत हो रही हैं।
आज जांच टीम पहुंचेगी शहडोल
कहां और कैसे डाक्टर इलाज में लापरवाही कर रहे हैं इसके जांच हेतु भोपाल से एक स्वास्थ्य टीम रवाना हो चुकी है जोकि जांच कर अपनी रिपोर्ट भोपाल में प्रेषित करेंगे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि जो भी दोषी पाया जाएगा बक्सा नही जाएगा।
आज जिन 2 बच्चों की मौत हुई डाक्टर उन बच्चों को निमोनिया ही बताया है और पिछले 2 दिन में जिन 6 बच्चों की मौत हुई उन पर भी बिमारी के अलग-अलग लक्षण होने की बात डाक्टर कह रहे हैं। अब जांच के बाद पता चलेगा कि बच्चों की मौत मे कौन, कितना दोषी है।