Rape In Bhopal : पांच दिनों के अंदर रेप का दूसरा मामला, 17 वर्षीय युवती का हुआ रेप

भोपाल से गौतम कुमार की रिपोर्ट
एक तरफ प्रदेश कि पुलिस और पूरा महकमा कोरोना महामारी से लड़ने में लगा है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ अपराधी प्रवृति के लोग अपनी ओछी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला राजधानी भोपाल का है। यहाँ एक 17 वर्षीय युवती का रेप हुआ है। शहर में पिछले पांच दिनों में रेप का यह दूसरा मामला है। हालांकि, शहर में लॉकडाउन के चलते चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है। हबीबगंज पुलिस थाना प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया, '17 वर्षीय लड़की का शनिवार रात को अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में हमने दो आरोपियों शफीक खान (24) एवं आबिद खान (22) को बुधवार को गिरफ्तार किया है।'
पीड़िता कि माँ भी नहीं हैं
शिकायत के अनुसार शनिवार रात को जब वह जेपी अस्पताल के पास अपने दोस्त के साथ जा रही थी, तब आरोपियों ने उसे जबरदस्ती अपनी कार में खींच लिया। आरोपी उसे शहर के भेल इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गये और इनमें से एक व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया। श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि इस घटना के बारे में उसने किसी को बताया तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आरोपी उसे वहां छोड़कर फरार हो गये। कुछ साल पहले मां का निधन होने के बाद से पीड़िता अपनी नानी के साथ शहर की एक झुग्गी बस्ती में रह रही है।
इससे पहले भोपाल में किसी अज्ञात ने एक 53 वर्षीय दृष्ट्वाधित बैंककर्मी के साथ उसके घर में घुसकर रेप किया था। लॉक डाउन के वजह से महिला का पीटीआई किसी दुसरे राज्य में फंसा हुआ है। इस मामले में पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिला है।




