
चेन्नई – कोरोना का कहर अब नेताओं पर पहाड़ बनकर टूट रहा हैं। अब तक कोरोना की चपेट में आकर कई नेताओं की जान जा चुकी हैं। इसी कड़ी में अब एक और दुःखद खबर सामने आई हैं।
ये खबर तमिलनाडु से सामने आई हैं। जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद एच वसंतकुमार (MP H Vasanthakumar) की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई।
कांग्रेस के दिग्गज नेता के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ उठी हैं। जबकि देश के प्रधनमंत्री मोदी ने भी उनके निधन पर दुःख जताया हैं।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता वसंतकुमार कोविड़ निमोनिया से पीड़ित थे और उनका इलाज किया जा रहा था। इसी बीच इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
इधर, नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि व्यापार और सामाजिक सेवा की कोशिश में लगे इस नेता की मौत से काफी दुखी हूं। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।