
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह(Manmohan singh) को रविवार रात को एम्स(AIIMS) में भर्ती कराया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा कि उनकी छाती में दर्द की शिकायत है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स(AIIMS) में भर्ती कराया गया है। अभी तक प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आज शाम सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें रात को ही तकरीबन पौने नौ बजे एम्स लाया गया है। यहां पर उन्हें कार्डियक सेंटर में भर्ती कराया गया है। एम्स के कार्डियोलॉजी के डॉक्टर इस समय उनका इलाज कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कोविड-19 वायरस संकट ने देश के कई राज्यों की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य सरकारें अब इस कठिन समय से उबरने के लिए नई रणनीतियों पर काम आरंभ कर दिया हैं। इसी क्रम में पंजाब के आर्थिक हालात को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूर्व पीएम एवं अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह से मदद मांगी है। बताया जा रहा था कि इसके बाद अब डॉ. सिंह पंजाब सरकार को अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए मार्गदर्शन देंगे।