
जम्मू कश्मीर – कोरोना काल (Corona) के दौरान देश व प्रदेश से आम आदमी सहित नेताओं (Leader's) अधिकारियों (Officers) के दुःखद निधन की खबरें सामने आ रहीं हैं। कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) के दौरान अब तक कई नेता (Leader's), मंत्री (Minister's), विधयाक (MLAs), अधिकारी (Officer) अपनी जान गंवा चुके हैं।
इसी बीच अब जम्मू (Jammu) से कांग्रेस खेमे के लिए दुःखद खबर सामने आई हैं, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (Congress Leader) और पूर्व मंत्री मोहम्मद शरीफ नियाज (Mohammad Sharif Niaz) का निधन हो गया हैं। बताया जा रहा है कि बीते 1 माह से वो बीमार चल रहे थे। जबकि, पिछले कुछ दिनों से ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर थे। लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Jammu Medical College Hospital) में अपने जीवन की अंतिम सांस ली।
कांग्रेस नेता के निधन की खबर आते ही पार्टी (Party) में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।