चयनित शिक्षक 2018 से कर रहे इंतजार, सरकार ने जारी किए अतिथि शिक्षकों को सेवा में लेने के निर्देश

चयनित शिक्षक 2018 से कर रहे इंतजार, सरकार ने जारी किए अतिथि शिक्षकों को सेवा में लेने के निर्देश
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में चयनित शिक्षक 2018 से अपनी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने को लेकर इंतजार कर रहे हैं बताते चलें कि शिवराज सरकार ने इनका पोर्टल अपडेट 8 मार्च महिला दिवस के दिन कराया था उसके बाद यह बात कही गई थी कि इनका वेरिफिकेशन अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगा अप्रैल के पहले हफ्ते से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हुआ पर फिर कोरोना महामारी का हवाला देकर वेरिफिकेशन को रोक दिया गया.
चयनित शिक्षक अभी अपने भर्ती को लेकर प्रतीक्षारत है कि इसी बीच सरकार ने अतिथि शिक्षकों को शिक्षा सत्र 2021-22 के संचालन हेतु रखने का आदेश जारी कर दिया है जिस पर चयनित शिक्षक अब सोशल मीडिया पर विफर पड़े हैं.
उनका कहना है कि जब हम चयनित शिक्षक इतने सालों से इंतजार कर रहे हैं तो अतिथि शिक्षकों को नए शिक्षण सत्र संचालन के लिए क्यों रखा गया.
बताते चलें कि करीब 30,000 चयनित शिक्षक अपने भर्ती प्रक्रिया को लेकर इंतजार कर रहे हैं.
अब देखना होगा कि यह मामला कितना बढ़ता है. चयनित शिक्षकों ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
.jpg)



