मर रही मानवता:- शव वाहन नहीं मिला तो ठेले पर ढ़ोया शव

सीधी/गरिमा श्रीवास्तव :- आए दिन मानवता मरती जा रही है पर कुछ यूं ही मरती होगी यह सोच पाना कभी कभी मुश्किल होता है…. सीधी जिले में गरीब आदिवासी परिवार को जब शव वाहन नहीं मिला तो उन लोगो ने मिलकर ठेले में शव को श्मशान घाट तक ले गए…पर उन गरीबों के लिए मुसीबत सिर्फ इतनी ही नहीं थी, अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी चाहिए था पर रुपयों का अभाव… श्मशान में लकड़ी नहीं मिली तो शव को सोन नदी में प्रवाहित कर दिया…… 

 अक्सर देखा जा रहा है कि गरीबों के साथ लगातार लोग दुर्व्यवहार कर रहे हैं.. इस संकट की घड़ी में जहां मानवता दिखाते हुए गरीबों की मदद करनी चाहिए वहां स्थिति या हो गई है कि परिजनों के पास रुपयों के अभाव की वजह से सब को मुखाग्नि ना देकर नदी में प्रवाहित करना पड़ रहा है.. 

Exit mobile version