
देखें video एनएच 30 पनागर बायपास पर दर्दनाक हादसा : बोलेेरो में फंसी बाइक 20 मीटर घिसती, पति-पत्नी की मौके पर मौत
- जबलपुर से अपने गांव सरौली अपने घर लौट रहे थे दम्पत्ति
- हादसे के बार बोलेरो का चालक वाहन छोडकर मौके से हुआ फरार
देखें vide- https://youtu.be/P_4vmnhw6PE
द लोकनीति डेस्क पनागर
नेशनल हाइवे 30 पनागर बायपास पर जबलपुर से अपने घर लौट रहे पति-पत्नी को पीछे से आ रहे बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बोलेरो फंसने के बाद करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। जिससे मोटरसाकिल मंे सवार दम्पति के चिपटने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो का चालक वाहन छोडकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पनागर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दम्पति के शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए फरार बोलेरो के चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक एनएच 30 पनागर बायपास पेटोल पंप के पास दोपहर करीब 12 बजे के लगभग जबलपुर तरफ से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमएस 4358 सिहोरा तरफ आ रही थी। उसी समय पीछे से आ रही बोलेरो क्रमांक एमपी 21 टीए 1014 के चालक ने पीछे से मोटरसाकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटसाकिल गिर गई और बोलेरो के सामने वाले हिस्से में फंस गई। करीब 20 मीटर तक मोटरसाइकिल बोलेरो में घिसटती गई। जब तक बोलेरो के चालक को कुछ समझ में आता तब तक देरे हो चुकी थी। मोटरसाकिल सवार दम्पत्ति की मौत हो गई।
जबलपुर से सरौली लौट रहे दम्पत्ति
हासिल जानकारी के मुताबिक सरौली निवासी राजाराम दाहिया (55) पत्नी शिव कुमारी दाहिया (50 ) को साथ में लेकर जबलपुर किसी काम से गए थे। दोनों मोटरसाकिल से अपने घर सरौली लौट रहे थे। तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए फरार बोलेरे के चालक की तलाश शुरू कर दी है।