MP के 43 जिलों में धारा 144 लागू, पुलिस को दिया गया फ्री हैंड 

मध्यप्रदेश / खाईद जौहर – नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जिस तरह देश की राजधानी दिल्ली में हंगामा और बवाल हुआ है, उसी तरह से मध्य प्रदेश में भी हंगामा होने की आशंका जताई गई हैं। इसको देखते हुए ही पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। वहीं, सरकार भी इस मामले को देखते हुए हरकत में आ गई हैं। 

बता दे कि राज्य के 43 जिलों में एहतियातन धारा 144 लगा दी गई हैं। इसके अलावा राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी जिलों में धरने प्रदर्शन और आंदोलन पर पाबंदी लगाई गई हैं। किसी भी तरह की रैली की इजाजत नहीं दी जा रही हैं। 

उधर, पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक संभावित आंदोलन में हिंसा और बवाल होने का इनपुट मिला हैं। जिसको देखते हुए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया हैं। 43 जिलों के पुलिस कप्तान और आईजी को अलर्ट कर दिया गया हैं। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय जिलों में होने वाले आंदोलन, सभा, बैठक, धरना-प्रदर्शन पर नजर रखे हुए हैं। 

Exit mobile version