
राज्सथान/प्रियंक केशरवानीः- कश्मीरी पंडितों के पलायन को लेकर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर पूरे देश में विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच खबर आई है कि राजस्थान में कोटा के सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर प्रदर्शन चल रहा था जिसको देखते हुए अधिकारियों ने 22 मार्च से 21 अप्रेल तक जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
बता दें कि प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है जिले भर में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगाने का सोमवार को आदेश दिया है। यह कदम कई त्योहारों से पहले सावधानी बरते हुए उठाया गया है। जिला कलेक्टर एंव जिलाधिकारी राजकुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत भीड़ के जमा होने, विरोध-प्रदर्शन करने, जुलूस और मार्च निकालने पर रोक लगा दी है।