
सेंधवा में प्रारंभ हुये द्वितीय सर्वे में सम्मिलित किया 42 मकानो को
बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:-सेंधवा में पूर्व में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को द्वितीय चरण के सर्वे के दौरान नाले पार के 42 मकानों का सर्वे किया गया।
इस दौरान बीपी के 20 एवं शुगर से संबंधित 10 लोग पाए गए. जबकि सर्दी – खांसी से 3 लोगो को पीड़ित पाया गया. सर्वे के दौरान किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नही पाए गए।