सभी खबरें
बड़वानी में प्रारंभ हुये द्वितीय सर्वे में सम्मिलित किया 102 मकानो को

बड़वानी में प्रारंभ हुये द्वितीय सर्वे में सम्मिलित किया 102 मकानो को
बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:-बड़वानी में पूर्व में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को वार्ड क्रमांक 9 एवं 11 के 102 मकानो का सर्वे किया। जिसमें रहने वाले 558 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 52 बुजुर्ग 60 साल के ऊपर के तथा 28 बच्चे पाये गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को हुए इस सर्वे के दौरान बुखार से पीड़ित 1 व्यक्ति एवं 11 लोगो को बीपी एवं 8 लोगो को शुगर से पीड़ित पाया गया ।

.jpeg)


