सभी खबरें

बड़वानी ज़िले में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम | 

बड़वानी में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम | 

बड़वानी: शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी में अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम 21 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ। जिसमें प्राचार्य डाॅ. पुरुषोत्तम गौतम, डाॅ. वंदना भारती, डाॅ. कविता भदौरिया, युवा उत्सव प्रभारी डाॅ. कुँवर सिंह चैहान डाॅ. मनोज वानखेड़े उपस्थित थे एवं कार्यक्रम का संचालन प्रो. देवहुती खण्डाईत ने किया एवं आभार युवा उत्सव प्रभारी डाॅ. कुँवर सिंह चैहान ने माना। 

 
             जिला स्तरीय युवा उत्सव के अन्तर्गत इस महाविद्यालय द्वारा रंगोली, क्ले माॅडलिंग, कोलाज, स्पाॅट पेंटिंग, व्यग्य चित्र, पोस्टर निर्माण, स्पाॅट फोटोग्राफी, इंस्टालेशन आदि विधाओं का आयोजन किया गया। उक्त विधाओं में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों (शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी, पीजी. काॅलेज बड़वानी, शासकीय महाविद्यालय अंजड़, पी.जी. काॅलेज सेंधवा, शासकीय महाविद्यालय राजपुर, शासकीय महाविद्यालय पाटी, शासकीय महाविद्यालय निवाली, शासकीय महाविद्यालय पानसेमल, मधुबन काॅलेज बड़वानी,) के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रंगोली विधा में छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर जैसे बेटी बचाओं, इसरो, शहीदों, प्रकृति का चित्रण करते हुए संदेश दिया। कोलाज विधा में त्यौहारो में पारंपरिक परिधानो एवं आभूषणों के प्रचलन को कोलाज के माध्यम से दर्शाया गया। वही पोस्टर निर्माण में भारतीय संस्कृति, कार्टूनिंग में यातायात के नियमों के बारे में तथा स्पाॅट पेंटिंग में प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया। निर्णायक के रूप में श्रीमती नीना जैन, श्रीमती प्रमिला परिहार, श्रीमती कविता पटेल उपस्थित थे।
    इस अवसर पर, डाॅ. स्नेहलता मुझाल्दा, डाॅ. जगदीश मुजाल्दे, डाॅ. विक्रम सिंह चैहान, डाॅ. महेश कुमार निंगवाल, डाॅ. मनोज वानखेड़े, डाॅ. श्याम नाईक, डाॅ. सुनीता भायल, डाॅ. रोहित पाटीदार, डाॅ. सायना खान, प्रो. दिपाली पाटीदार, प्रो. दिपाली निगम, प्रो. अंकिता पागनिस प्रो. जितेन्द्र बडौले एवं समस्त महाविद्यालय स्टाॅफ उपस्थित था।
विधाओं निम्न परिणाम रहे:- 
1. रंगोली:-     कु. सोनिका बर्फा, एम.ए. तृतीय सेम.-प्रथम स्थान  (शास. महावि. राजपुर)
        
2. कोलाॅज –   कु. जुलेखा खान, एम.एच.एस.सी. प्रथम सेम.  -प्रथम स्थान (शास. कन्या महावि. बड़वानी)

3. क्ले माॅडलिंग – श्री चेतन जोशी, बीएससी. प्रथम वर्ष –      प्रथम स्थान (शास. महावि. सेंधवा)
           
4. पोस्टर निर्माण:-कु सोनु राठौड़ बी.एससी. प्रथम वर्ष   –    प्रथम स्थान (शास. महावि. पानसेमल)
          
5. स्थल चित्रण:-कु. कोमल तँवर, बी.एससी. तृतीय वर्ष – प्रथम स्थान (शास. स्नातको. महावि. सेंधवा)

 6. व्यग्य चित्र:-कु. खुशी गुप्ता बी.एससी. द्वितीय वर्ष – प्रथम स्थान (पी.जी. काॅलेज बड़वानी)

7. स्पाॅट फोटोग्राफी:-श्री मोहित गोयल एम.ए. प्रथम सेम. – प्रथम स्थान (शास. स्नातको. महावि. सेंधवा )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button