22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

दिवाली से पहले टीम कोहली का धमाका

मेजबान भारत ने जीती तीन मैचों की सीरीज़
पारी और 202 रन से जीता आखिरी मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच को भारत ने पारी और 202 रन से जीत लिया. मुकाबले के चौथे दिन भारत ने मेहमान टीम को महज 133 रन पर ढेर कर दिया. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से थेउनीस ने सर्वाधिक 30 रन बनाए. वहीं भारत की ओर से शमी ने तीन विकेट लिए. रोहित शर्मा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. उन्होंने इस मैच में अपना पहला दोहरा टेस्ट शतक लगाया.

 

 

[ image source: espncricinfo ]

कप्तान कोहली की टीम क्लीन स्वीप करने के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुँच गई है. भारत तालिका में 240 अंको के साथ शीर्ष पर कायम है.    

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।