
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच को भारत ने पारी और 202 रन से जीत लिया. मुकाबले के चौथे दिन भारत ने मेहमान टीम को महज 133 रन पर ढेर कर दिया. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से थेउनीस ने सर्वाधिक 30 रन बनाए. वहीं भारत की ओर से शमी ने तीन विकेट लिए. रोहित शर्मा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. उन्होंने इस मैच में अपना पहला दोहरा टेस्ट शतक लगाया.
[ image source: espncricinfo ]
कप्तान कोहली की टीम क्लीन स्वीप करने के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुँच गई है. भारत तालिका में 240 अंको के साथ शीर्ष पर कायम है.