सभी खबरें

कटनी में कोरोना से दूसरी मौत

कटनी में कोरोना से दूसरी मौत
कटनी /सैफी खान:
– कोरोनावायरस का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है, उसी प्रकार कोरोनावायरस से लोगों की मौत भी तेज़ी से हो रही है.

 कटनी जिले के लिए फिर एक दुख भरी खबर कोरोना पॉजिटिव जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाजरत कैमोर बड़ारी के भुवनेश्वर गुड्डू दीक्षित का जबलपुर में कोरोना से निधन हो गया. 

ज़िला कटनी निवासी छप्पन वर्षीय रोगी को कोविड सस्पेक्ट होने, हाई रिस्क को-मोरबीडिटीस होने एवं साँस लेने में तकलीफ़ होने के कारण ज़िला  चिकित्सालय कटनी  द्वारा रेफ़र किये जाने के बाद गम्भीर  अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल में दिनांक 16-17 जून की दरम्यानी रात को डेढ़ बजे भर्ती किया गया था। उनकी कोरोना पॉज़िटिव रिपोर्ट दिनांक 17 जून को प्राप्त हुई थी। प्राप्त हिस्ट्री अनुसार वे पिछले कई वर्षों से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एवं मोर्बिड ओबीसिटी से ग्रस्त थे । भर्ती के समय उन्हें साँस लेने में तकलीफ़ थी एवं मधुमेह की जटिलता कीटोऐसिडोसिस की भी समस्या थी । 
भर्ती के पूर्व  लगभग तीन दिनों से उन्हें  बुख़ार खांसी एवं गले में ख़राश की समस्या थी । उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटीलेटरी सपोर्ट पर  रखा गया । उनकी एक्स रे जाँच अनुसार उन्हें दोनों फेफड़ों में गम्भीर निमोनिया एवं आरटीरियल ब्लड गैस जाँच अनुसार सीवियर अक्यूट रेस्पीरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम की समस्या थी । 
 पिछले कई वर्षों से विभिन्न कोमोरबीडिटीस होने से वे हाई रिस्क केस  थे ।  संक्रमण  का असर बढ़ते जाने एवं एक एक कर मल्टीऑर्गन फ़ेल्यर होने से मरीज़ की जीवन रक्षा के लिये मेडिसिन , पल्मोनरी मेडिसिन , एवं अनेस्थेसिया के विशेषज्ञों की टीम द्वारा गहन चिकित्सा  के सभी सम्भव प्रयासों के बाद भी मेडिकल अस्पताल में लगभग चार दिन के संघर्ष के बाद उपरोक्त बीमारियों के कारण20 जून को सुबह 10 बजे उनका दुःखद निधन हो गया । 

        

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button