सभी खबरें

शनिदेव की शरण में पहुंचे सिंधिया, बोले एयर इंडिया पर था आर्थिक भार, 3-AC के किराए में लोगों को कराएंगे हवाई जहाज का सफर

  • उड्डययन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की शनिदेव की पूजा 
  • बुरी नजर से बचाने के लिए उसारे का किया दान
  • कोविड का कैंप को हटाने के बाद 100 प्रतिशत पर उड़ेंगे विमान 

मुरैना/निशा चौकसे:- नागरिक उड्डययन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को शनिदेव की पूजा की, उनका महल से आये पंडित चंद्रकांत शैंडे ने तेलाभिषेक कराया. सिंधिया पर शनिदेव की साढेसाती की दशा है, उन्हें बुरी नजर से बचाने के लिए उसारे का दान किया, इसके पहले पूर्व में भी भगवान शनिदेव की पूजा कराई थी. बता दें कि भगवान शनिदेव की पूजा के बाद ही उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया था. सिंंधिया ने कहा एयर इंडिया पर आर्थिक भार था. केंद्र सरकार वहन कर रही थी. साथ ही इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे अब पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे. हवाई जहाज के किराए को कम करेंगे. उन्होंने कहा कि वे ट्रेन के 3-AC के किराए में लोगों को हवाई जहाज का सफर कराएंगे. इससे मुरैना सहित पूरे प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी. 

ये हैं सिंधिया के हवाई को लेकर लक्ष्य 
हवाई चप्पल पहनने वाले को भी हवाई यात्रा कराने का प्रयास है , छोटे शहरों को हवाई सुविधाओं से जोडऩा लक्ष्य है, विमान सेवा को जन सुविधा युक्त बनाने का प्रयास किया गया है, एयर इंडिया पर 1 लाख 10 हजार करोड़ का कर्जा था, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा एयर इंडिया के विनवेश से केन्द्र सरकार का आर्थिक भार कम हुआ है, रेल के सैकेण्ड क्लास में सफर करने वाला व्यक्ति भी सस्ती हवाई यात्रा कर सकता है, भगवान शनिदेव की पूजा के बाद सिंधिया पत्रकारों से भी रूबरू हुये, साथ ही बताया कि कोविड का कैंप 18 अक्टूबर 2021 को हटाने के बाद 100 प्रतिशत पर विमान उड़ेंगे. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button