सभी खबरें

भुखमरी : भारत 101वें स्थान पर, "नेपाल-पाकिस्तान-बांग्लादेश" की स्थिति भी हमसे बेहतर…मोदी सरकार ने दी सफाई 

नई दिल्ली : साल 2014 में देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देश से गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी खत्म करने का वादा किया था। ये वादे पुरे तो नहीं हुए, लेकिन बीते कुछ सालों से भारत विकास की बजाए गरीबी, बेरोजगारी भुखमरी की तरफ अग्रसर हो रहा है। 

इसी बीच खबर सामने आई है कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में भारत पहले के मुकाबले और भी ज्यादा पिछड़ गया है। खास बात ये है कि भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में भारत से बेहतर स्थान पर है। 

बता दे कि साल 2020 में जहां ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत का 94वां स्थान था। वहीं अब भारत 101वें स्थान पर आ पहुंचा है। जो कि देश के लिए भी चिंता का विषय बन गया है।

वहीं, ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 मैं भारत के निचले पायदान पर आने पर मोदी सरकार की तरफ से सफाई दी गई है। सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि भुखमरी के आकलन के लिए जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है वह अवैज्ञानिक है।

हैरानी जनक बात यह है कि भारत खुद को एक विकासशील और अमीर देश का नाम दे रहा है। लेकिन ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट ने भारत में भुखमरी के बढ़ रहे इस तारीख को खतरनाक करार दिया है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button