सिंधिया ने प्रदेशाध्यक्ष से बंद कमरे में की मुलाकात, कहा "BJP मेरा घर, सबसे मिलने आया हूं"

सिंधिया ने प्रदेशाध्यक्ष से बंद कमरे में की मुलाकात, कहा BJP मेरा घर, सबसे मिलने आया हूं

भोपाल:- भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भोपाल पहुंचे. बताते चलें कि आज से राज्यसभा सांसद मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

 बता दें कि सबसे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिलने पहुंचे.बंद कमरे में दोनों के बीच चर्चा हुई है आज लंच में ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ में ही करेंगे इसके साथ ही आज मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे.

 ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने प्रवास को लेकर कहा कि कांग्रेस बेवजह की बातें बना रही है बीजेपी उनका घर है और वह अपने घर के लोगों से मिलने आये हैं. कांग्रेस बेवजह की बातें करती है उन्होंने वैक्सीन को लेकर भी सवाल उठाए थे पर जनता ने उन्हें उनका जवाब दिया.

Exit mobile version