सभी खबरें

Congress की अदालत में महंगे वकील से हारे दलित नेता

Congress की अदालत में दलित नेता महंगे वकील से हार गया

 

●कांग्रेस ने एन पी को कहा ना और तन्खा को बोला हाँ

●बीजेपी ने लगाया कांग्रेस पर दलित विरोधी का आरोप

●प्रजापति थे विधानसभा अध्यक्ष

 

भोपाल/पीयूष परमार– मध्य प्रदेश के उपचुनाव लगातार गर्म आ रहे हैं ताजा मामला कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक सूची पर उठा है कांग्रेस की सूची में 20 नेताओं को स्टार प्रचारक घोषित किया गया था लेकिन अब इस लिस्ट में एक बड़ा फेरबदल हुआ है इस लिस्ट में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की जगह पर राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ वकील विवेक तंखा का नाम जोड़ा गया है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर दलित विरोधी दल होने का आरोप लगा रही है।

'दलित नेता महंगे वकील से हार गया' 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट किया और कहा कि कांग्रेस की अदालत में दलित नेता एक धनाढ्य वकील से केस हार गया.उन्होंने कहा एन पी प्रजापति मामूली आदमी नहीं बल्कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हैं।

कौन है एन पी प्रजापति?

एनपी प्रजापति गोटेगांव (नरसिंहपुर)से कांग्रेस के विधायक हैं एवं 2018 में कांग्रेस सरकार के वक्त विधानसभा अध्यक्ष थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button