सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर भड़का सरपंच पुत्र, जांच करने आए इंजीनियर के सामनें ही शिकायतकर्ता की करदी पिटाई

जबलपुर/प्रियंक केशरवानीः– मामला जबलपुर के सिहोरा का है, पिड़ित के घर के सामने नाली का पानी बहता था जिस कारण उसनें सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की, जब शिकायत की जांच करने पहुंचे इजीनियर तो उनके सामनें ग्रामीण लड़ने लगे। हालत यह हो गइ की मारपीट रुकवाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। सिहोरा पुलिस नें एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
क्या था पूरा मामला-
सिहोरा पुलिस के मुताबिक मझगवां ग्राम पंचायत निवासी गोविंद पटेल ने ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 सुधारकर कॉलोनी निवासी सुमन पटेल के घर के सामने सीसी रोड पर नाली का पानी बहता रहता है। इसे लेकर गोविंद पटेल नें सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी। इस मामले की जांच करने इंजीनियर आशीष पटेल गांव में पहुंचे, और सरपंच विष्णु प्रसाद दुबे, उनका बेटा मुकेश उर्फ पप्पू दुबे और सचिव सहित गांव के अन्य लोगों की मौजूदगी में मौके पर निरिक्षण किया।
शिकायतकर्ता से बात करनें भड़क उठा सरपंच पुत्र-
इंजीनियर नें सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने के लिए शिकायतकर्ता गोविंद पटेल से बात करने लगे, इसी पर सरपंच पुत्र मुकेश दुबे भड़क गया। उसने इजीनियर के सामने ही गोविंद पटेल की पिटाई कर दी। गोविंद की पत्नी जब बीच-बचाव करने लगी तो, मुकेश नें उसके साथ भी मारपीट कर दी।
सरपंच पुत्र से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने बुलाई पुलिस-
मामले को देखते हुए लोगों नें पुलिस को कॉल कर दिया। सरपंच पुत्र की मारपीट से गांव के लोग आक्रोशित हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि डायल-100 पर सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी और ग्रामीण अनग हुए। इंजीनियर भी मामले को बिना निराकृत किए लौट गया। सिहोरा पुलिस ने आरोपी सरपंच पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
.jpg)



