सभी खबरें

देश भर में विरोध के बाद अब समर्थन में भी हो रहीं हैं रैलीयां

*CAA के समर्थन में निकाली गयी रैली
*यह कानून नागरिकता देने वाला : आर्य

बलवाड़ा : सीएए को लेकर देश मे हो रहे आंदोलनो  को देखते हुए भाजपा ने भी मोर्चा संभाल लिया है और नेताओं को इसकी कमान सौंप दी गई है | सीएए के समर्थन में भाजपा के पुर्व विधायक भूपेंद्र आर्य तथा हितेन्द्र सिंह सोलंकी  बैठक लेने पहुंचे | जिसमे कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है | इसके समर्थन में कई कार्यक्रम तय किए गए | पार्टी ने भी बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के बाद 16 जनवरी को जिला मुख्यालय पर रैली निकालने का ऐलान किया है |
यह कानून नागरिकता देने वाला : आर्य
मुख्य अतिथि भूपेंद्र आर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सीएए के बारे में विपक्ष द्वारा कानुन को लेकर दुष्प्रचार कर भ्रम फैलाया जा रहा है | उसे रोकने के लिए जनता के बीच में जाएं एवं सीएए की सत्यता के बारे में बताएं | आर्य ने कहा कि यह कानून नागरिकता देने वाला है, ना कि नागरिकता छीनने वाला | साथ ही इसे राष्ट्र हितेषी भी बताया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button