सभी खबरें
आने लगे CAA और NRC के परिणाम !

आने लगे CAA और NRC के परिणाम !
जबसे सदन से CAA पास हुआ तबसे देश के तमाम बड़े राज्यों में इस अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन हो रहें हैं | विपक्षी पार्टिया जहां सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की कोशिस कऱ रही है | तो वहीँ सरकार के विरोध में अब सरकार के अपने लोग भी सामने आने लगे हैं | ताज़ा मामला मध्यप्रदेश के भोपाल से है, जहां भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश मंत्री अकरम खान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है | CAA और NRC से अकरम खान नाराज बताये जाते हैं और उनकी सोच पार्टी की सोच से मेल नहीं खाती है | जब अपने ही कर्यकर्ताओ को भाजपा संतुष्ट नहीं कर पा रही है ,तो ऐसे में क्या विपक्षी पार्टियों को भाजपा कहीं एक रस्सी तो नहीं दे दे रही है , जिसका इस्तेमाल करके विपक्षी पार्टिया केंद्र सरकार को पुरजोर तरीके से घेरने का हरसंभव प्रयास करेगी |