सभी खबरें

आज क्यों पीछे रह गया सबसे तेज़ चलने वाला चैनल "Aaj Tak"? कुछ देर पहले किया ट्वीट, नहीं रहे रोहित सरदाना…

नई दिल्ली : आज तक के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना को शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकी मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। 

उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई पत्रकारों ने उनके निधन की खबर ट्वीट की। उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत स्तब्ध हो गाय हैं। कई पत्रकारों ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जताया हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया। 

 

 

मालूम हो कि जैसे ही रोहित सरदाना के निधन की खबर सामने आई तो पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में हड़कंप मच गया। कई न्यूज़ चैनलों ने भी उनके निधन की खबरें दिखानी शुरू की। लेकिन उस दौरान आज तक द्वारा रोहित सरदाना के निधन को लेकर कोई ख़बर नहीं दिखाई गई। बता दे कि करीब 12:45 से 1 बजे के बीच उनके निधन की ख़बर सामने आई थी। उस दौरान आज तक द्वारा अन्य खबरें चलाई जा रहीं है।

 

 

वैसे तो सारी ब्रेकिंग न्यूज़ आज तक पर तुरंत दिखाई जाती हैं। हमेशा से अपने आप को नंबर वन कहने वाला चैंनल आज कैसे पिछड़ गया। रोहित सरदाना के निधन की खबर आज तक द्वारा कुछ देर पहले ट्वीट करके दी गई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button