प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कमल यादव के प्रथम नगर आगमन पर हुआ अभिवादन

सरदारपुर/ जगदीश मारू/दरअसल विगत दिनों भारतीय जनता मजदुर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अंशुल बैरागी कि अनुशंसा पर कमल यादव को मध्यप्रदेश भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा के पद पर नियुक्त किया गया है! श्री यादव के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने कि सुचना मिलते ही प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं सहीत क्षैत्रवासीयो में भी खूशी का माहौल बना हुआ है! इसी तारतम्य में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव के राजगढ़ नगर में प्रथम आगमन पर तहसील खेल प्रकोष्ठ संयोजक संजय हरण एवं कार्यकर्ताओ ने नगर के मोती महल पर स्वागत-सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया! जिसमें भाजपा नेता डाॅ. बलबहादुरसिंह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री यादव को “मध्यप्रदेश भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन” के “प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा” के पद पर नियुक्त कर संगठन ने श्री यादव पर विश्वास जताया है जिससे अमझेरा सहीत क्षैत्रवासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है! आभार संजय हरण ने माना!
.jpeg)



