सावधान! सैनिटाइजर के उपयोग पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सचेता

नई दिल्ली। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल त्वचा को स्वस्थ रखने वाले अच्छे वायरस को भी मार देता है..

यदि आपके पास साबुन और पानी उपलब्ध हो तो सैनिटाइजर का प्रयोग न करें।

इस बीच सैनिटाइटर को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि हैंड सैनिटाइजर का अधिक उपयोग न करें, इसका बहुत अधिक उपयोग हानिकारक भी हो सकता है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ आरके वर्मा ने कहा कि ये मुश्किल समय हैं, किसी ने भी नहीं सोचा था कि वायरस का ऐसा प्रकोप होगा. उन्होंने कहा कि अपने आप को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें, बार-बार गर्म पानी पिएं और हाथों धोते रहें और सैनिटाइज़र का दुरुपयोग न करें.

Exit mobile version