
सिहोरा
सिहोरा पुलिस संभाग के सिहोरा मझगवां खितौला थाना अंतर्गत एक दर्जन से घाटों से रेत के अवैध उत्खनन का काम जोरों पर जारी है। संबंधित रेत घाट के निवासियों का कहना है कि हाईफाई डिवाइस पोकलेन मशीनों से पूरी रात हिरन नदी रेत की खुदाई की जाती है। उसके बाद भोर होते ही रेत का डंपर हाईवा से परिवहन शुरू हो जाता है।
खितौला के जागरूक नागरिक मुकेश खम्परिया ने बताया कि उन्होंने खितौला थाना अंतर्गत हिरन नदी के घाट भाटादोन, बरेली, मुरता, अमगवा, खागा, मऊ गोसलपुर थाना अंतर्गत पुराना एलएनटी ऑफिस मोहतरा रमखिरिया आलगोडा कटरा घाट सिमरिया गढ़चपा निगवानी लखनपुर मैं जारी रेत के अवैध उत्खनन की जानकारी एक पखवाड़े पहले एसडीएम सिहोरा को दे दी थी। लेकिन संबंधित अधिकारी द्वारा रेत के अवैध उत्खनन को रोकने मैं कोई कार्यवाही नहीं करने से रेत माफियाओं के रेत का अवैध व्यापार करने वालों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।
मझगवां थाना अंतर्गत कुम्ही सतधारा खिरहनी देवरी लमतरा दुग्धघटा मढ़ा परसवारा में रेत के अवैध उत्खनन का काम जोरों से जारी है इन घाटों में रेत के अवैध उत्खनन में पुलिस प्रशासन की मिलीभगत बताई जा रही है ।
अमन कुमार की रिपोर्ट