सभी खबरें

सांची थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों का आतंक, जाँच करने गई आबकारी की टीम पर किया हमला

सांची थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों का आतंक, जाँच करने गई आबकारी की टीम पर किया हमला

रायसेन/अमित दुबे :– सांची थाना क्षेत्र के ग्राम गुलगांव मैं आज अवैध शराब बेच रहे लोगों पर आबकारी पुलिस ने दबिश दी तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। कई वाहन तोड़ दिए हैं। उल्टे पांव भागे आबकारी पुलिस के लोग सांची थाना पहुंचे। जहां उन लोगों के खिलाफ एफ आई आर की जा रही है। सांची थाना प्रभारी एमएल भाटी ने बताया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। एफ आई आर के बाद उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। रायसेन से फोर्स की मांग की गई है। आरोपी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।
आबकारी विभाग की टीम पर हुआ हमला 4 पुलिसकर्मी घायल सांची के थाना अंतर्गत ग्राम गुलगांव के ज्ञानपुरा में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाकर बैची जाती है  जिसकी सूचना आबकारी विभाग के पास थी आज सुबह 6:00 बजे आबकारी टीम के सभी कर्मचारियों ने एवं 6 इंस्पेक्टर टीम में शामिल थे ने दबिश दी आबकारी टीम के ज्ञानपुरा पहुंचते ही वहां के सभी जो मोगिया जाति के हैं काले पीले के नाम से जाने जाते हैं सभी ने अचानक हमला कर दिया जिसमें तीन आबकारी विभाग के अधिकारी घायल हुए हैं एवं दबिश के दौरान सभी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई आबकारी विभाग की टीम थाना सांची पहुंची एवं घटना की पूरी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी को अवगत कराया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button