समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव हुए कोरोना संक्रमित,मेदांता में भर्ती

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मुलायम सिंह यादव का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. साथ ही उनकी पत्नी साधना गुप्ता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.

 लखनऊ /भारतीचनपुरिया : –  देश में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गाए हैं. उनकी पत्नी साधना गुप्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

समाजवादी पार्टी की तरफ से भी इस बात की जानकारी दी गई.सपा ने बताया कि समाजवादी पार्टी संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है. फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं.

 

Exit mobile version