सदा विवादों में रहने वाले सलमान की फिल्म एक बार फिर से विवादों में

 

नई दिल्ली-:सलमान खान की दबंग 3 विवादों में फंसती नजर आ रही है। आज सुबह से ही ट्विटर पर #बॉयकॉट dabang 3 ट्रेंड कर रहा है। हम आपको यह भी बता दे कि, विवाद इतना बढ़ चुका है कि, लोग इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग करने लगे हैं। दरअसल मामला यह है कि, इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'हुड दबंग दबंग' में सलमान खान के साथ साधु- संत डांस करते दिखाए गए हैं। इतना ही नहीं लोग हिंदू जागृति के आह्वान को रिट्वीट कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि,जिस प्रकार दबंग 3 में साधु संतों को नाचते हुए दिखाया गया है। क्या उसी प्रकार मौलवी और पादरियों को नाचते हुए कभी दिखाया है,साथ ही में यह भी लिखा कि #बॉयकॉट दबंग 3। इसके बाद तो जैसे ट्वीट की बाढ़ सी आ गई है। एक यूजर ने लिखा है कि, ऐसे चलचित्र बनाने वालों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। हिंदुओं को अपना समय और धन इस सिनेमा के पीछे नहीं खर्च करना चाहिए। एक यूजर ने तो हिंदू जागृति के ट्वीट में ही गलती निकाल दी है। और तो और कुछ कह रहे हैं कि, हिंदू धर्म को इतना आराम से क्यों लेते हैं कि, जैसे कोई फर्क ही ना पड़े कुछ भी दिखाते रहते हैं।

इससे पहले भी दबंग 3 उस वक्त विवादों में आई थी,जब शूटिंग के दौरान शिवलिंग को लकड़ी के तख्त से ढका गया था ।उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई और विवाद हो गया। इस पूरे मामले पर सलमान खान ने सफाई देते हुए कहा था कि,शिवलिंग की सुरक्षा के लिए उस पर लकड़ी का तख़्त लगाया गया है।  वहीं दबंग 3, 20 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सई  मांजरेकर और किच्चा सुदीप अहम किरदार में है।वही लोग हिन्दू जागृति के आह्वान को री-ट्वीट कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि,जिस प्रकार दबंग-3 में साधु संतों को नाचते हुए दिखाया गया है। क्या उसी प्रकार मौलवी और पादरियों को नाचते हुए कभी दिखाया है क्या? साथ में यह भी लिखा है की – #बायकॉट दबंग-3.

Exit mobile version