कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व पर चल रहे विवाद के बीच मप्र के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, इन नामों को जिम्मेदारी सौंपने की कही बात 

कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व पर चल रहे विवाद के बीच मप्र के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, इन नामों को जिम्मेदारी सौंपने की कही बात 

 

 

नई दिल्ली:- कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रहे विवाद में मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बड़ा बयान दिया हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिये कमलनाथ, अशोक गहलोत, सचिन पायलट भी बेहतर नाम हो सकते हैं.

 

बताते चले कि जब से 5 राज्यों में कांग्रेस को बड़ी हार मिली है तबसे शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की मांग की जा रही हैं. कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने सोनिया गांधी से पद छोड़ने की बात कही है.

 कांग्रेस के नेतृत्व की बदलाव की मांग उठी रही थी कि सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के पीसीसी चीफ से इस्तीफा मांगा है.

 

कपिल सिब्बल का कहना चुनाव परिणाम से मुझे कोई हैरानी नहीं

 

कपिल सिब्बल ने कहा है कि अब गांधी परिवार को कांग्रेस नेतृत्व का भार छोड़ देना चाहिए और किसी दूसरे नेता को इसका दायित्व दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जिस तरह पतन हो रहा है, वह मुझसे देखा नहीं जा रहा है, मैं अंतिम सांस तक सबकी कांग्रेस के लिए संघर्ष करता रहूंगा। 

 

कपिल सिब्बल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व कोयल की धरती (यानी उन्हें लगता है कि सब कुछ ठीक है,वास्तविकता से उनका वास्ता नहीं होना) में जी रही हैं। 8 सालों से पार्टी के लगातार पतन के बावजूद भी वह नहीं चेत रहे हैं तो यह कांग्रेस के लिए दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से ऐसे लोगों का पलायन हुआ है जिन्हें नेतृत्व का भरोसा था। 

 

 सिब्बल ने कहा कि, वर्तमान चुनाव परिणाम से मुझे कोई हैरानी नहीं हुई। 2014 से हम लगातार हार रहे हैं, हम एक के बाद एक राज्य हार रहे हैं ,जहां हम सफल हुए, वहां भी हम खुद को एक नहीं रख पाए। 2014 से अब तक लगभग 177 सांसद और विधायक और 222 उम्मीदवार कांग्रेस छोड़ चुके हैं। किसी भी अन्य पार्टी में इतनी बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस छोड़कर नहीं गए हैं। कांग्रेस के आदमियों का पलायन आज भी बदस्तूर जारी है।

Exit mobile version