सभी खबरें

सागर : 19 दिनों से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, सरकार मौन

सागर : मध्यप्रदेश के सागर ज़िले से बड़ा मामला सामने आया है जहां प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन हड़ताल  के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। 

दरअसल, बीते 19 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण समिति संघ का प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में सागर जिले में इस भीषण गर्मी में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण समिति संघ जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर हड़ताल में शामिल हमारी कार्यकर्ता की सागर जिले में मौत हो गई है, लेकिन इससे हम डरेंगे नहीं। जब तक प्रदेश सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती तब तक डटे रहेंगे। 

बता दे कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण समिति संघ की कार्यकर्ताएं 29 मार्च से टाउन हॉल के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button