कांग्रेस दफ्तर के बाहर लहराया भगवा ध्वज, बड़ी साजिश की आशंका, कैबिनेट मंत्री बोले, करना चाहिए इसका सम्मान

मध्य्प्रदेश/भोपाल – सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस दफ्तर के बाहर RSS का भगवा झंडा लगा दिखा। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस झंडे को कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगाया हैं। भगवा झंडा लहराते हुए देख कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बड़ी साजिश की आशंका जताई हैं। साथ ही इस घटना के बाद आपत्ति भी जताई हैं। 

कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि PCC दफ्तर के बाहर RSS का झंडा लगाना यह उनकी मंशा को अपने आप में उजागर करता हैं। जबकि पूर्व मेयर दीपचंद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह किसी की सोची समझी चाल है, ताकि मंदसौर की तरह यहां भी भावनाओं को भड़काया जा सके। लेकिन हम तो सभी रंगों को अपनाने वाले है, हमे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। 

वहीं, इस मामले में शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसते हुए कहा कि केसरिया रंग मान और सम्मान का प्रतीक माना जाता हैं। जिसका हम सभी को सम्मान करना चाहिए, लेकिन कांग्रेसियों ने इससे दूरी बना ली है, जिसके कारण उनकी स्थिति ऐसी हो गई हैं। ऐसे में उन्हें भी केसरिया का सम्मान करना चाहिए।

इधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा की कांग्रेस पार्टी जिला प्रशासन से मांग करेगी कि सरकारी इमारतों, सड़कों या पोल पर इस तरीक से ध्वज फहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। वहीं, मामला गंभीर होता देख कांग्रेस दफ्तर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया हैं। 

Exit mobile version