गोडसे को देशभक्त कहने वाली साध्वी का मामला पहुंचा थाना, कार्रवाई की उठी मांग

गोडसे को देशभक्त कहने वाली साध्वी का मामला पहुंचा थाना, कार्रवाई की उठी मांग

भोपाल।हाल ही में साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह दिया था जिसके बाद संसद से लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति गर्मा गई। विपक्ष लगातार भाजपा की मोदी सरकार को कोस रही है। वहीं भाजपा नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है।

थाने में पहुंचा मामला

इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने थाने में प्रज्ञा ठाकुर की शिकायत की है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल के मुताबिक भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर कई कांग्रेस कार्यकर्ता सेंटर कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस थाने में प्रज्ञा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से टालमटोल करते रहे। इसके बाद गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि काफी देर चली बहस के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाइश दी गई और उनसे आवेदन लेकर जांच की बात कहकर चलता कर दिया।

 

 

 

Exit mobile version