साध्वी प्रज्ञा मूर्ख है, ये दुर्भाग्य है कि वह हमारी पार्टी में है – BJP प्रवक्ता

महाराष्ट्र/मुंबई/भोपाल – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा हमेशा अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहीं हैं। वे कई मौकों पर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महान बता चुकी हैं। इसके साथ ही कई बार अलग अलग विवादित बयान देकर फस चुकी हैं। 

इसी बीच साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वो बिना किसी बयान के सुर्खिया बटोर रहीं हैं। बता दे कि भाजपा के प्रवक्ता ने अपनी ही सांसद पर बड़ा हमला बोल दिया हैं। 

महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता मधु चव्हाण ने साध्वी प्रज्ञा को मूर्ख बताते हुए कहा कि दुर्भाग्य है कि वह हमारी पार्टी में हैं। भाजपा प्रवक्ता ने ये बात टीवी डिबेट में उर्मिला मातोंडकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।

Exit mobile version