कांग्रेसी और वामपंथी घुसपैठियों के समर्थक हैं :- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने CAA पर आज फिर बड़ा बयान दिया है ,जनता के बीच जाकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस और लेफ़्ट पार्टियों को घुसपैठियों का समर्थक बताया। उनके इस प्रहार से कांग्रेस के नेता नाराज़ दिखाई दे रहे हैं।
हांलाकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घोषणा की है कि नागरिकता संशोधन कानून उनके राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। लेकिन बीजेपी का मानना है कि इस कानून को मध्य प्रदेश सरकार को लागू करना ही पड़ेगा। जहाँ एक तरफ मध्यप्रदेश सरकार CAA को बहिष्कृत करती है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा समर्थक और साध्वी प्रज्ञा ने कानून को प्रदेश में लागू करने की बात कही है।
साध्वी प्रज्ञा ने जनता के बीच जाकर CAA सम्बन्धी जानकारी को साझा किया तो साथ ही CAA के बारे में लिखित जानकारी वाले पम्पलेट भी बांटे।
साथ ही साथ प्रज्ञा ने लोगों को जागरूक करने के दौरान यह भी कहा कि भारतीय जनता को इससे कोई भी नुकसान नहीं है ,उन्हें ज़रा भी डरने की जरुरत नहीं है।
भारतीय मूल निवासियों के सारे अधिकार सुरक्षित हैं और आजीवन सुरक्षित रहेंगे। इस कानून से भारतीयों का कोई नुकसान नहीं है।
साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में CAA को लागू न करना कानून का उल्लंघन करना है। यह हर तरीके से जान बूझकर किया जाने वाला अपराध है।
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस देश के वामपंथी और अन्य दल घुसपैठियों के समर्थक हैं जो देश के लिए घातक है। CAA के विरुद्ध जो भी हिंसा हुई उसमें भी कांग्रेस और वामपंथियों का हाथ है जो नहीं चाहते देश का हित हो।CAA राष्ट्रहित में लिया गया फैसला है ,जिसे सम्पूर्ण देशवासियों को स्वीकार करना चाहिए ,और कानून का सम्मान करना चाहिए।