31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

पेशावर में अज्ञात शख्श ने की सिख युवक की हत्या

युवक का नाम रोविंदर सिंह बताया जा रहा है. जिसका शव पेशावर के चमकानी पुलिस स्टेशन क्षेत्र से बरामद किया गया है.

पड़ोसी मुल्क़ पाकिस्तान के पेशावर में आज एक सिख युवक की हत्या कर दी गयी. हत्या अज्ञात शख्श द्वारा की गई है. युवक का नाम रोविंदर सिंह बताया जा रहा है. जिसका शव पेशावर के चमकानी पुलिस स्टेशन क्षेत्र से बरामद किया गया है.

पुलिस के मुताबिक रोविंदर शांगला जिले का निवासी था. जो पेशावर में शादी की खरीददारी करने आया था.

रोविंदर के परिजनों को घटना की जानकारी एक फ़ोन कॉल के जरिये दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।