सचिन पायलट ने ठुकराए बड़े ऑफर, "CM बनने की ज़िद पर अड़े", कह गए ये बात

राजस्थान : पंजाब के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट गहराता हुआ नज़र आ रहा हैं। दरअसल, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने पार्टी को चिंता में डाल दिया है। 

सचिन पायलट ने साफ कह दिया है कि पार्टी बिना देरी किए उन्‍हें राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री बनाए। सूत्रों ने बताया कि पायलट पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव और राजस्‍थान कांग्रेस प्रमुख के पद का ऑफर ठुकरा चुके हैं। उनकी जिद है कि पार्टी उन्‍हें बिना देर किए सीएम बनाएं।

सूत्रों ने कहा कि सचिन ने सोनिया और प्रियंका गांधी से साफ कह दिया है कि राजस्‍थान भी पंजाब की तरह बुरी तरह हार सकता है। पंजाब में देरी से हुए निर्णय के कारण चरणजीत सिंह चन्‍नी की मुख्‍यमंत्री के पद पर अंतिम समय में नियुक्ति की गई थी।

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सचिन पूरे एक साल से अधिक समय के लिए मुख्‍यमंत्री बनना चाहते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो कि पार्टी सत्‍ता में लौट सके।

इधर, यह भी कहा गया है कि राजस्‍‍‍‍थान के उदयपुर में 13-15 मई को ‘चिंतन शिविर’ या आत्मनिरीक्षण बैठक के बाद तक इस निर्णय को टाल दिया है।

बहरहाल, अब देखना दिलचस्प हो गया है कि सचिन पायलट की इस मांग पर पार्टी क्या फ़ैसला लेती है।

Exit mobile version