
इंटरनेशनल डेस्क : रूस-यूक्रेन विवाद गुरुवार को जंग में तब्दील हो गया। जो अभी भी जारी है। इसी बीच कई देशों (western countries) ने मास्को (Moscow) पर कई तरह के प्रतिबंध (Sanctions) लगा दिए हैं। दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने इसके लिए क्रेमलिन (Kremlin) पर दबाव बनाने की कोशिश के तहत ये प्रतिबंध लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने यूक्रेन के यथास्थिति में बदलाव के लिए पुतिन की आलोचना करते हुए सेमीकंडक्टर के आयात को रोक दिया है। सेमीकंडक्टर की इस समय पूरे विश्व में किल्लत है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया ने रूस के 25 व्यक्तियों, बैंकों, वित्तीय संस्थाओं आदि को अब तक प्रतिबंधित कर दिया है।
इधर, ब्रिटेन सरकार ने भी शुक्रवार को पुतिन और लावरोव की सभी संपत्तियों को फ्रीज करने और अपने हवाई क्षेत्र रूसी अरबपतियों के जेट विमानों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
जबकि, कनाडा ने रूस को मदद करने वाले बेलारूस पर भी कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा कनाडा ने पुतिन और लावरोव पर प्रतिबंध के अलावा रूस को स्विफ्ट पैमेंट सिस्टम से बाहर कर दिया है, इससे रूस को व्यापार करने में दिक्कत होगी।
इतना ही नहीं अमेरिकी ने भी रूस पर कई तरह के प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है। बता दे कि अमेरिका ने रूस की बड़ी ऊर्ज कंपनी गजप्रोम (Gazprom) सहित 12 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा राष्ट्रपति बाइडेन ने रूस के चार बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, रूस को मदद करने के कारण बेलारूस कई व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।