बैठक में बवाल : यशोधरा राजे बोली, आंखे मत दिखाओ तुम मुझसे बदतमीजी कर रहे हो….भदौरिया बोले, आप CM तो हैं नहीं

मध्यप्रदेश/भोपाल : मंगलवार को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और सहकारिता मंंत्री अरविंद भदौरिया के बीच तीखी नोकझोक हो गई। बात इतनी बढ़ गई की बीच बचाव में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को उतरना पड़ा। बताया जा रहा है कि जब यशोधरा और भदौरिया के बीच बहस हो रही थी, उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वहां नहीं थे। वे घटनाक्रम के करीब पंद्रह मिनट बाद वहां पहुंचे, तब तक स्थिति शांत हो गई थी।

कैसे शुरू हुआ विवाद 

विवाद की शुरुआत वन मंत्री विजय शाह के पहनावे के ढंग को लेकर हुई। शाह ने कुर्ता-पायजामा इस तरह पहना था, जिसे लेकर यशोधरा नाराज हुईं। दरअसल, विजय शाह ने कुर्सी पर बैठते समय कुर्ता झटकारा। इससे पायजामा और कुर्ता बेढंगा हो गया।

दरअसल, राज्य में आने वाले तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर रखी गई प्रभारी मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी, इसी दौरान ये बवाल हुआ। उपचुनाव वाली यह बैठक मंगलवार को कैबिनेट के ठीक बाद रखी गई थी। इस बैठक में प्रभारी मंत्रियों को अलग-अलग जवाबदारी देने पर बात हुई। मंत्रियों में कमल पटेल, विजय शाह, रामखेलावन पटेल, प्रेम सिंह पटेल, उषा ठाकुर समेत अन्य मंत्री मौजूद थे।

बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का किसी मंत्री से विवाद हुआ हो, इस से पहले भी मंंत्री अरविंद भदौरिया और मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के बीच तीखी नोकझोक हो चुकी हैं। 

Exit mobile version